पडरौना/कुशीनगर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परिषदीय बोर्ड परीक्षा 2023 के दृष्टिगत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।अपने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्ट्रांग रूम, डबल लॉक सिस्टम,सीसीटीवी कैमरा व परीक्षा केंद्र पर सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया।
इस संदर्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्ट्रांग रूम की व्यवस्था चाक-चौबंद हो, सीसीटीवी कैमरे का एंगल सही हो,डबल लॉक सिस्टम नियमानुसार हो तथा परीक्षा केंद्र पर साफ-सफाई व आधारभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह भी मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…