News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डीएम ने ईओ सेवरही व खडडा को अपने कार्यों में सुधार लाने की हिदायत दी हिदायत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 12, 2023  |  6:51 PM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम ने ईओ सेवरही व खडडा को अपने कार्यों में सुधार लाने की हिदायत दी हिदायत
  • स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की बैठक सम्पन्न

कुशीनगर। स्वच्छ भारत मिशन-2.0 (नगरीय) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राज्य वित्त आयोग, दीनदयाल उपाध्याय योजना सहित सीवरेज जल निकासी, एमआरएफ,मुख्यमंत्री सृजन योजना,आरओ वाटर,वाटर एटीएम,सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा नगर निकायवार की गयी।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की समीक्षा दौरान अभी तक टेंडर की प्रक्रिया समय से पूर्ण न होने तथा दुबारा टेंडर कराने में अधिक समय लगने,सीवरेज जलनिकासी के कार्यों में धीमी प्रगति पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई, तथा अंतिम अवसर देते हुए ईओ सेवरही व खडडा को अपने कार्यों में सुधार लाने की हिदायत दी गई ।इसी प्रकार जिलाधिकारी ने कार्य न करने/जीरो प्रगति वाले ठीकेदारों के साथ बैठक करने तत्पश्चात नोटिस देने व नोटिस पर प्रभावी कार्यवाही न होने पर पेनाल्टी लगाने हेतु सभी ईओ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वर्षात करीब है इस लिए लग कर सभी निर्माण कार्यों का इस माह के अंत तक अवश्य पूर्ण करें।

जिलाधिकारी ने सभी ईओ को निर्देशित किया कि कल से विजिट कर कम से कम 05 कार्यों का अवलोकन करेंगें तथा अगली बैठक में निरीक्षण के फोटोग्राफ्स के साथ उपस्थित होंगे। इसके अलावे उन्होंने अगली बैठक में ईओ के साथ चेयरमैन को भी बुलाये जाने का निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिए।
जिलाधिकारी ने नगर निकायों में लगने वाले आरओ के सम्बन्ध में भी पूछ-ताछ की तथा निर्देशित किया कि जिन नगरपंचायतों अभी तक आरओ नही लगा है वो एक-दो दिन के अंदर अवश्य लगवा दें। इसी प्रकार वाटर एटीएम के सम्बन्ध में भी जानकारी ली गई तथा उसके मेंटिनेंस के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन (एमआरएफ) के सम्बन्ध में सभी को माह जुलाई से मैन्युअली कार्य शुरू करने व कचरा कलेक्ट करने हेतु विभाग को मिली वाहनों के प्रयोग शत प्रतिशत किये जाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, के साथ जपद के समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी व अन्य सम्बन्धित गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking