News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डीएम-एसपी ने किया पोलिंग पार्टी रवानगी स्थलों का निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 3, 2023  |  8:04 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम-एसपी ने किया पोलिंग पार्टी रवानगी स्थलों का निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर।जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा बुधवार को नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत पोलिंग पार्टी रवानगी स्थलों का निरीक्षण किया गया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

इस क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज तमकुही राज व मालती देवी बालिका इंटर कॉलेज कसया में पोलिंग पार्टी के रवानगी स्थल का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नगर निकाय के मतदाताओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने की तथा मतदान के अधिकार का प्रयोग करने की अपील की। जिलाधिकारी ने इस चुनाव में मतदान हेतु 05 मॉडल केंद्र के भी बनाए जाने की सूचना दी। निर्वाचन हेतु सारी तैयारियों के पूर्ण होने की जानकारी जिलाधिकारी ने दी। मतदाताओं से शांतिप्रिय तरीके से अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मतदान के अधिकार के प्रयोग करने की अपील जिलाधिकारी महोदय द्वारा की गई। सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में जिलाधिकारी ने बताते हुए कहा कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, वहां पर सीसीटीवी कैमरा व वीडियो ग्राफी के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अलग-अलग सेक्टर बनाये गए हैं। इसके अलावा अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी भी सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस क्रम में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। एसएसटी/ एफएसटी की टीम सक्रिय है। अंतरराज्यीय बॉर्डर पर सक्रियता बढ़ा दी गई है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न किए जाने की पूरी व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी भी मौजूद रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking