कसया/कुशीनगर । कुशीनगर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उदघाटन करने आरहे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां जोरो पर है l कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 12अक्टूबर को ही कुशीनगर आकर सभी कार्यक्रम स्थलों की समीक्षा करने वाले है जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है कि किसी प्रकार की कहीं कोई खामी न रह जाय जिसको लेकर हर क्षेत्र मे साफ सफाई व मरम्मत कार्य तेजी के साथ हो रहा है l कार्यक्रम की तैयारी को लेकर डीएम और एसपी लगातार नजर जमाये हुए है और हर दिन यहाँ पर हो रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे है l रविवार को भी इसी के सापेक्ष डीएम एस. राजलिंगम और एसपी सचिन्द्र पटेल व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, एसडीएम कसया प्रमोद तिवारी ने एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री सभा स्थल तथा कुशीनगर मैत्रेय की जमीन पर बन रहे हेलीपेड और तथागत की बुद्ध मन्दिर व परिसर का निरिक्षण कर हो रहे कार्यों की समीक्षा किये तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया l ज्ञात हो किप्रधामंत्री कार्यक्रम को लेकर कुशीनगर मे पुरातत्व विभाग से लेकर नगरपालिका,पीडब्ल्यूडी, पर्यटन आदि सभी विभाग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अपने अपने स्तर से तैयारी पूरी करने में जुटे हुए है l
पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई में जो खंडहर है उस में जलभराव हो गया था जिसको लगातार पंपिंग सेट के माध्यम से पानी निकालने का कार्य जोरों पर चल रहा हैl बौद्ध स्थालीय संरक्षण सहायक सद्दाम खान ने बताया कि कुशीनगर में आरडी डॉ पीके मिश्र,एडीजी दिल्ली अविनाश मोहंती द्वारा निर्देशित किया गया है कि खंडहर से पानी हर हाल में बाहर निकाला जाय और कर्मचारियों को लगा कर के साफ-सफाई तथा रंगाई पुताई का कार्य पूर्ण किया जाय l नगर पालिका द्वारा भी सड़क के दोनों किनारों पर आरसीसी का कार्य जो कई जगह अधूरा पड़ा था उसको पूरा किया जा रहा है तो बिजली के खंभों पर रंगाई -पोताई का कार्य, नालियों में दिखाई दें रही गंदगी को स्लेप से ढकने का कार्य चल रहा है l इस तरह सारे विभाग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आने से पहले अपना अपना कार्य पूरा करने में जुटे हुए हैंl इस तैयारी को देख अनुमान लगाया जा सकता है कि इसके पहले और अब मे विभागों की कार्य क्षमता कितना अंतर है ।
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…