खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के विकास कार्य, तटबंधों के जीर्णोद्धार एवम् स्वास्थ्य सेवाओं का जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता देखी एवं अधुरी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं धरनीपट्टी गांव में बन रहे मिनी स्टेडियम के कार्य में अनियमितता पाए जाने पर डीएम ने जहां तकनीकी सहायक की बर्खास्तगी के निर्देश दिए वहीं ग्राम सचिव के निलंबन की कार्रवाई की है।
जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने शुक्रवार की सुबह खड्डा विकास खण्ड के छितौनी तटबंध 9.752 किमी. पर स्पर, परक्यूपाइन, बोल्डर का निरीक्षण कर पिछले वर्ष की रिपोर्ट ली उन्होंने बरसात पूर्व कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। मदनपुर भेड़ीहारी गांव के पास बंधे पर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली साथ ही खड्डा -मदनपुर सड़क को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। गण्डक नदी के कटान से प्रभावित महादेवा गांव में दौरे के दौरान ग्राम प्रधान नथुनी चौहान से ग्रामीणों की समस्याओं पर बातचीत कर निर्माणाधीन पुलिया के यथाशीघ्र निर्माण के लिए बीडीओ विनित यादव को निर्देशित किया। डीएम और सीडीओ ने नरकहवा गांव में प्रस्तावित हड़हवा ताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए तैयारियों की अधिकारियों से जानकारी ली। धरनी पट्टी गांव में बन रहे मिनी स्टेडियम में कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर सचिव कमल प्रसाद के विरुद्ध निलंबन तो वहीं तकनीकी सहायक के बर्खास्तगी के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अन्तिम चरण में जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां के ओपीडी, मरीजों के पंजीकरण, दवा घर सहित टेलीमेडिसिन आदि का निरीक्षण कर सीडीपीओ,आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ समीक्षा बैठक कर जन स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम भावना सिंह, बीडीओ विनीत यादव, एक्सीएन बाढ़ खण्ड सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…