News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: डीएम ने सीएचसी का लिया जायजा, कमियों पर लगाई फटकार, तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 24, 2021  |  8:59 PM

700 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: डीएम ने सीएचसी का लिया जायजा, कमियों पर लगाई फटकार, तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
  • बुखार से तीन बच्चों के मौत होने पर प्रभावित गांव रामपुर जंगल का किया निरीक्षण
  • डीएम ने अन्त में छितौनी महिला अस्पताल में बन रहे आक्सीजन प्लांट व फाइवर अस्पताल का भी किया निरीक्षण

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। खड्डा तहसील क्षेत्र के तुर्कहां स्थित सीएचसी पर मंगलवार को जिलाधिकारी कुशीनगर एस.राजलिंगम ने आकस्मिक निरीक्षण कर अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल की लचर ब्यवस्था देख डीएम ने सम्बंधित को फटकार लगाते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने व तीन कर्मचारियों का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। डीएम ने बुखार से असमय तीन बच्चों के मौत पर रामपुर जंगल गांव भी गये जहां ग्रामीणों ने डीएम से एमवाईसी खड्डा की तमाम शिकायत की है।

आपके लिए और..- मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल

मंगलवार को डीएम एस. राजलिंगम एसडीएम अरविंद कुमार के साथ अचानक सीएचसी तुर्कहां पहुँचे। डीएम को अस्पताल निरीक्षण में एक भी मरीज भर्ती नहीं मिला इसका कारण पूछा तो लोगों ने बताया कि यहाँ इलाज से ज्यादा रेफर किया जाता है। इस पर डीएम ने स्वास्थ्य कर्मचारियों से नाराजगी जताई, इसके बाद डीएम प्रसूति कक्ष में पहुँचे वहाँ पर गंगवाछपरा गाँव की महिला की डिलिवरी हेतु भर्ती कराया गया था‌।डीएम ने महिला से अस्पताल की ओर से मिलने वाले अल्पाहार के बारे में पूछा तो महिला ने नहीं मिलने की जानकारी दी। स्टाफ नर्स से डीएम ने कारण पूछा तो पता चला की एक पैकेट दूध है वह भी एक्सपायर है, दूध गर्म करने की कोई व्यवस्था नहीं है। इस पर स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण तलब करते हुए डीएम ने एसडीएम अरविंद कुमार से महिला समूह के माध्यम से भोजन व नाश्ता की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।शौचालय व साफ-सफाई में गडबडी पर इओ खड्डा से व्यवस्था करने का निर्देश दिया। टेली मेडिसिन की सुविधा सीएचसी पर होने की जानकारी देने के जन जागरूकता के लिए कहा। डीएम ने तीन कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन काटने व प्रभारी चिकित्साधिकारी विमलेन्दु भूषण से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद जिलाधिकारी तीन बच्चों की बुखार व इंस्फेलाइटिस से मौत हो जाने वाले रामपुर जंगल गाँव मे पहुँचे। मृतक धर्मा, अथर्व व नितेश के परिजनों के घर जाकर जानकारी प्राप्त की।लोगों से साफ सफाई पर ध्यान देने व स्वच्छ पानी पीने की सलाह दी। गांव के नाली व पुलिया पर अतिक्रमण हटाने व दोषियों पर कार्रवाई करते हुए जिला बदर करने का आदेश दिया। गांव के लोगों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी विमलेन्दु भूषण के कार्यप्रणाली को गलत बताते हुए उन्हें हटाने की मांग की।

इस अवसर पर एसओ खड्डा आर.के यादव, एस ओ पंकज गुप्ता, इओ देवेश मिश्र, नर्वदा पाठक, डा. पीएन गुप्ता, डा. अरविंद, कानूनगो आर सी गुप्ता सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के…

कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत
कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार कार की…

भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग
भगवान श्रीराम-हनुमान पर कथित टिप्पणी के विरोध में फूटा आक्रोश, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। भगवान श्रीराम और हनुमान जी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कुशीनगर जनपद…

स्वामी प्रसाद मौर्य को कथित धमकी पर चेयरमैन जेपी गुप्ता के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग
स्वामी प्रसाद मौर्य को कथित धमकी पर चेयरमैन जेपी गुप्ता के खिलाफ तहरीर, कार्रवाई की मांग

कुशीनगर। तमकुहीराज नगर पंचायत के चेयरमैन जेपी गुप्ता पर ‘अपनी जनता पार्टी’ (AJP) के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking