News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अधिशासी अधिकारियो से डीएम ने ली कार्य का प्रगति रिपोर्ट, अधूरे कार्यों पर कारण पूछा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 14, 2022  |  7:35 PM

614 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अधिशासी अधिकारियो से डीएम ने ली कार्य का प्रगति रिपोर्ट, अधूरे कार्यों पर कारण पूछा

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में समस्त अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
उक्त बैठक में अधिशासी अधिकारियों के कार्य प्रगति का उन्होंने रिपोर्ट लिया तथा विभिन्न परियोजनाओं के संदर्भ में उनके नहीं पूर्ण होने के संदर्भ में कारण पूछा। जिलाधिकारी ने लंबित प्रोजेक्ट के जल्द पूरा किये जाने हेतु निर्देश दिए।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

इस क्रम में जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि विभिन्न परिचालित परियोजनाओं का मौके का फोटोग्राफ व वीडियोग्राफी आवश्यक रूप से करें । उन्होंने समस्त लंबित परियोजनाओं के संदर्भ में अगले दो-तीन दिनों में कार्य शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के साथ बैठक कर उन्हें मानव संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए जाएं जिससे कार्य मे गति आ सके। डी एम ने कहा कि ठेकेदार यदि समय से कार्य नहीं कर रहे हैं तो लक्षित समय खत्म होने पर पेनल्टी व नोटिस संबंधित ठेकेदार को दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि परियोजना स्थल पर जहां-जहां विवाद है वहां संबंधित उप जिलाधिकारी के साथ मिलकर समस्या का समाधान करावे।

जिलाधिकारी ने जनपद में डेंगू की समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित तौर पर फागिंग की जाए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में 03 दिन के अंतराल पर हर लोकेशन पर दुबारा फॉगिंग किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि फागिंग मशीन की संख्या वृद्धि कर फॉगिंग कार्य को तीव्रता प्रदान करें। इससे पहले बैठक में उन्होंने पुराने कार्य पूर्ण नहीं होने व धीमी प्रगति पर अधिशासी अधिकारी पडरौना को स्पष्टीकरण दिए जाने हेतु अपर जिला अधिकारी को निर्देशित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking