News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: छात्रों के जीवन से न हो खिलवाड़- आयुष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 24, 2021  |  3:08 PM

1,187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: छात्रों के जीवन से न हो खिलवाड़- आयुष WhatsApp
Responsive image

वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार मिश्र/न्यूज अड्डा
कुशीनगर । बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के प्रशासनिक भवन में समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष आयुष तिवारी के नेतृत्व में छात्रों प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति महोदय को नामित एक ज्ञापन नियंता प्रमुख त्रिभुवननाथ त्रिपाठी को सौंपा। छात्रों की मांग है की कोरोना की दूसरी लहर समाप्त होते ही जहॉ विश्वविद्यालय ने परिक्षा कराने की ठान ली है वहीं दूसरी तरफ कोरोना का नया वर्जन ‘डेल्टा’ के आने से अभिवावकों व छात्रों में भय का माहौल है।इस भयावह माहौल में विश्वविद्यालय को छात्रों के स्वास्थ को ध्यान में रखकर द्वितिय वर्ष के छात्रों को प्रोन्नति करने या घर से ही परिक्षा देने की सुविधा पर ज़ोर डाला। साथ ही अंतिम वर्ष के छात्रों की परिक्षा को बहुविकल्पीय न कराकर लिखित कराने की मांग की।छात्रों की मांग है कि कोरोना महामारी के दौरान परिक्षा में यदि किसी छात्र की मृत्यु होती है तो उनके परिजनों को 10 लाख रूपए मुआवज़ा दिया जाए।परिक्षा से पहले विश्वविद्यालय खुद समस्त छात्रों का टीकाकरण सुनिश्चित करे। आयुष तिवारी ने विश्वविद्यालय-महाविद्यालय से ‘पहले वैक्सीनेशन-फिर एग्जामिनेशन’ की बात पर जोर देते हुए मांगे पुरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने के बाद छात्रों ने महाविद्यालय की दिवंगत छात्रा स्व०तनु बर्नवाल के असामयिक निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान छात्र नेता प्रिंस तिवारी, अतुल सिंह राजपूत, अंकित पाण्डेय, सतीश यादव, नितेश पाण्डेय, कुनाल बर्नवाल, अमन सिंह, अनुज मिश्र, राहुल यादव, अनुराग चन्द्र मिश्र, रतन जायसवाल, अमित पाण्डेय आदि छात्र भी उपस्थित रहें।कुशीनगर: छात्रों के जीवन से न हो खिलवाड़- आयुष

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking