News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ग्राम प्रधान पर दर्ज हुआ दहेज हत्या का मुकदमा, गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 6, 2024  |  7:03 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्राम प्रधान पर दर्ज हुआ दहेज हत्या का मुकदमा, गिरफ्तार कर भेजे गये जेल
  • बीते गुरुवार को पत्नी शोभा के मौत के मामले में ग्राम प्रधान गिरफ्तार

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के हनुमानगंज मंदिर टोला निवासी ग्राम प्रधान जनार्दन चौधरी पर पत्नी के हत्या एवं दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने शनिवार की दोपहर पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। ग्राम प्रधान जनार्दन चौधरी पर पत्नी के हत्या के आरोप में दहेज हत्या व डीपी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

हनुमानगंज के मंदिर टोला निवासी वर्तमान ग्राम प्रधान जनार्दन चौधरी की पत्नी शोभा 30 वर्ष से किसी बात को लेकर अनबन थी। गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसे इलाज के लिए तुर्कंहा सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आनन-फानन में परिजन दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे इसी दरम्यान सूचना पाकर हनुमानगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया जिसके आधार पर पति जनार्दन चौधरी पुत्र रमेश के विरुद्ध धारा 304 बी, 498ए एवं 3/4डीपी एक्ट के तहत् मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शनिवार को हनुमानगंज एसओ अजय पटेल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव, सिपाही विवेकानंद पटेल, संदीप यादव, धीरज की टीम ने अभियुक्त को पनियहवा स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। एसओ अजय पटेल का कहना है कि दहेज हत्या सहित अन्य दर्ज मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking