News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने विधि के क्षेत्र में अपने कार्यों से कीर्तिमान स्थापित किया -अशोक कुमार सिंह 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 3, 2022  |  8:56 PM

665 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने विधि के क्षेत्र में अपने कार्यों से कीर्तिमान स्थापित किया -अशोक कुमार सिंह 
  • न्यायालय के प्रवेश द्वार पर स्थापित किया गया देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा l
  • सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने धूम -धाम से मनाया प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिवस l 

कसया/कुशीनगर। दिवानी न्यायालय कसया में  सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति, शिक्षाविद और अधिवक्ता डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्म दिन अधिवक्ता दिवस पर ‘अधिवक्ता प्रतिभा सम्मान समारोह ‘ का आयोजन कर अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।इस मौके पर न्यायालय के मुख्य द्वार पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जी के प्रतिमा को स्थापित किया गया l जिसका अनावरण जिला जज द्वारा किया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला जज अशोक कुमार सिंह सप्तम ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एक सफलतम और ईमानदार व्यक्ति थे जिन्होंने विधि के क्षेत्र में अपने कार्यों से कीर्तिमान स्थापित किया । उनके बताए मार्ग पर चलकर अधिवक्ता राष्ट्र और समाज के लिए अनुकरणीय कार्य कर सकते हैं। आज के समय में प्रतिस्पर्धात्मकता बहुत बढ़ गयी है। ईमानदारी में जो विश्वास रखते हैं वैसे लोगों के अधिवक्ता के पेशे में आने से गरिमा बढ़ेगी।विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविकांत यादव ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि बार और बेंच के समन्वय से आम जन को जहां न्याय मिलेगा वहीं मामलों के निस्तारण में मदद मिलेगी।

आपके लिए और..- चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी...

इसी क्रम में अधिवक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समर्पित भाव से राजेन्द्र बाबू के बताए रास्ते पर चलना होगा। इस अवसर पर जिला जज श्री सिंह, विशिष्ट अतिथि, एसीजेएम श्री यादव, पंचानंद मिश्रा, सगीर आलम, दिव्य प्रकाश, जयप्रकाश यादव आदि को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मनित किया गया। इससे पूर्व अतिथियों ने पूर्व राष्ट्रपति की प्रतिमा का अनावरण किया। अध्यक्षता व आभार बार अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, संचालन महामन्त्री संजय सिंह बघेल ने किया।

इस दौरान एसीजेएम कसया सुनील कुमार त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, सिविल जज जूनियर डिवीजन रणंजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता जलज सिंह, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव,अवधेश पाण्डेय, रविन्द्र मणि, रघुनाथ यादव, अशोक राय, गिरीश नारायण, अशोक राय, राकेश तिवारी, विनय मणि त्रिपाठी, अजित रावत, सुमित त्रिपाठी, सुबोध पाठक, विशष्ट सिंह, सुप्रिया पाण्डेय, दिब्य प्रकाश मणि, संजय सिंह, दीनदयाल मल्ल, मोनिका पाण्डेय सहित वरिष्ठ व जूनियर अधिवक्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल
थाने की व्यवस्था पर सीओ सदर की पैनी नजर, अभिलेखों से लेकर बीट बुक तक की गहन पड़ताल

कुशीनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा…

क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश
क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश

हाटा कुशीनगर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कसया अजय कुमार सिंह ने हाटा कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण…

हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग
हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चर्तुभुज एक बार फिर चर्चाओं के…

चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking