News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वाहन चालकों व मालिकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 9, 2023  |  7:55 PM

394 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वाहन चालकों व मालिकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
  • चिन्हित वाहन स्टैंड से वाहनो का संचालन कराया गया सुनिश्चित

साखोपार/कसया।बीते दिनों हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में सोमवार को क्षेत्राधिकारी यातायात उमेशचन्द्र भट्ट की देखरेख में निरीक्षक यातायात सत्य सान्याल शर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना राज प्रकाश सिंह के द्वारा सामूहिक रूप से अभियान चलाकर नगरपालिका पडरौना के अधिशासी अधिकारी के द्वारा चिन्हित वाहन स्टैंड से वाहनो का संचालन सुनिश्चित कराया गया।सरकारी वाहन में लगे पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से सभी आवश्यक दिशा निर्देशों एवं यातायात नियमो का प्रचार प्रसार किया गया।आयशर ट्रैक्टर एजेंसी पडरौना में आयोजित ट्रैक्टर चालकों व मालिकों की गोष्ठी में प्रतिभाग कर एजेंसी के प्रो0 दीप नारायण अग्रवाल,क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की मौजूदगी में यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा द्वारा उपस्थित वाहन चालकों एवं मालिको को यातायात के नियमों के बारे में बताते हुए वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने,ओवरलोडिंग ना करने,अत्यधिक तीव्र गति से वाहन न चलाने,रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर पार करते समय आवश्यक सावधानी बरतने एवं मोड़ पर ट्रैक्टर को सावधानी से चलाने हेतु निर्देशित करते हुए वैध कागजात के साथ वाहन चलाने का आह्वान किया गया।कोतवाली पडरौना में सवारी वाहन चालकों/मालिकों की आयोजित गोष्ठी में सम्बोधित करते हुए उपस्थित सभी लोगों को बताया गया कि वह अपने वाहनों का संचालन निर्धारित स्टैंड से ही करेंगे,कोई भी वाहन चालक सड़क पर सवारी ना तो बैठाएगा ना उतारेगा,वाहनों के सभी वैध कागजात साथ लेकर चलेंगे,कोई भी वाहन चालक ओवर लोडिंग नही करेगा एवं शराब पीकर वाहन नही चलायेगा।

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार...

वाहन चलाते समय पैदल यात्रियों एवं साइकिल सवार व्यक्तियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान देने की अपील की गयी।इसके साथ ही यातायात कर्मियों द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर हैंड बिल्स का वितरण कर लोगो को यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमो के पालन किये जाने हेतु संवेदीकृत किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में शनिवार देर शाम…

तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद
तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद

कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…

नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम
नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking