पडरौना/कुशीनगर।पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में “मिशन लाइफ (लाइफ स्टाइल फ़ॉर एनवायरमेंट) अभियान के प्रचार-प्रसार एवं उसमें जनसहभागिता सुनिश्चित करने व क्रियान्वयन हेतु उल्लेखित एक्शन पॉइंट्स पर कार्यवाही के निर्गत निर्देश के क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में निरीक्षक यातायात सत्य सान्याल शर्मा के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर में जगह-जगह अभियान चलाकर वाहन चालकों को रेड लाइट सिग्नल पॉइंट्स पर इंजन बंद रखने,पेट्रोलियम पदार्थों के अधिकतम उपयोगिता के तरीकों को अपनाने तथा व्यापरियों, दुकानदारों एवं आमजनों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने,कचरा नियंत्रण करने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु जागरूक किया गया। सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग एवं उचित रूप से कचरा प्रबंधन न होने से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी जागरूक किया गया।
हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…
हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…