News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ऑटो ड्राइविंग सीट को मानक के अनुसार बनवा लें चालक,नहीं तो होगी कार्यवाही-सत्य सान्याल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 9, 2023  |  4:20 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ऑटो ड्राइविंग सीट को मानक के अनुसार बनवा लें चालक,नहीं तो होगी कार्यवाही-सत्य सान्याल

पडरौना/कुशीनगर।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा द्वारा जनपद में संचालित ऑटो चालकों और ई-रिक्शा चालकों की एक मीटिंग जूनियर हाईस्कूल पडरौना के प्रांगण में आयोजित की गयी।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

मीटिंग में यातायात निरीक्षक द्वारा कतिपय ऑटो चालकों द्वारा अधिक सवारी बैठाने के उद्देश्य से ड्राइविंग सीट साइज को नियम विरुद्ध तरीके से मॉडिफाई कराये जाने पर आपत्ति व्यक्त की गयी जिससे अधिक सवारी बैठाने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना प्रबल रहती है।

सभी ऑटो चालकों को बैठक के माध्यम से निर्देशित किया गया कि शीघ्र ही ऑटो ड्राइविंग सीट को मानक के अनुसार बनवा लें अन्यथा अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ऐसे ऑटो/ई-रिक्शा के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। यातायात पुलिस द्वारा निर्देशो का अनुपालन कराये जाने संबंधी प्रचार-प्रसार शहर के सभी ऑटो पार्किंग स्टैंड पर कराया जा रहा है। सभी ऑटो संचालकों से अनुरोध भी किया गया है कि वे भी अपने स्तर से अपने अपने पार्किंग स्टैंड पर इस निर्देशों से सभी चालकों को अवगत कराएं।

संबंधित खबरें
छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत
छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत

हाटा/कुशीनगर ।कोतवाली क्षेत्र के महुवारी के निकट पानी टंकी के पास नहर की पटरी…

3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking