News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पानी के अभाव में खेतों में पड़ी दरार, सूख रही फसल

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jul 27, 2024  |  6:23 PM

199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पानी के अभाव में खेतों में पड़ी दरार, सूख रही फसल WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत न्यायपंचायत सिकटिया के आधा दर्जन गांवों के किसानों की फसल पानी के अभाव में सूख रही है और धान की खेतों में दरारें पड़ गयी है। इससे किसान के माथे पर चिंता की लकीर साफ दिखाई दे रही है।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

उक्त न्याय पंचायत के ग्राम सभा सिकटिया, मुहम्मदा बरवापट्टी, दुबौली, लंगड़ी, अथरहा सहित आदि गांवों के किसानों के गन्ना, धान, सब्जी, अरहर, मुंगफली आदि की फसलें पानी के अभाव में सुख रही है।और धानो की खेतों में दरारें पड़ गयी है। किसान पम्पिंग सेट चलाकर फसलों के सिंचाई करने के लिए मजबूर हो गये है। डीजल की मंहगाई किसानों की कमर तोड दिया है। जुलाई माह बीतने जा रहा है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। लेकिन उमड़ते घुमड़ते बादल बिना बरसे आगे निकल जा रही है। बरसात न होने से जिस खेत में धान की रोपाई हुआ है।उस खेत में दरार पड़ गई है। क्षेत्र के नहरों में पानी भी हेड तक नहीं पहुंचा है। किसान अपने निजी संसाधनों से अब तक किसी तरह से फसलों को बचाए रखा है।

क्षेत्र के राजेश राव, आशुतोष मिश्र उर्फ गुड्डू बाबा,काशी कुशवाहा, अशोक सिंह, सिंटू गुप्ता, श्रीनिवास सिंह,डा० अनिल सिंह, सतेन्द्र सिंह उर्फ छोटे बाबू, कुबेर गुप्ता आदि किसानों ने नरायनपुर राजवाहा में पानी छोड़ जाने की मांग किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking