News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सरकारी बसों के संचालन नहीं होने से, प्राइवेट वाहनों के शोषण के शिकार हो रहे हैं आमजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 25, 2023  |  11:03 AM

133 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सरकारी बसों के संचालन नहीं होने से, प्राइवेट वाहनों के शोषण के शिकार हो रहे हैं आमजन WhatsApp
Responsive image
  • हाटा से देवरिया, गौरी बाजार, कप्तानगंज व पिपराइच मार्ग के लिए निजी बस आटो व जीप ही सहारा
  • हाटा से 35 किमी गोरखपुर के लिए 54 रूपया है सरकारी बस का किराया वहीं 27 किलोमीटर देवरिया के लिए 60 रूपया किराया वसूलते हैं निजी वाहन

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर से होकर हर रोज सैकड़ो यात्री पड़ोसी राज्य विहार, देवरिया, गोरखपुर आदि स्थानों की यात्रा करते हैं। परंतु हाइवे को छोड़कर हाटा को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्गों पर भी सरकारी बसें नहीं दिखाई देती हैं। पिपराइच व कप्तानगंज के लिए निजी बसें चलती हैं। जब कि देवरिया व गौरीबाजार के लिए जीप व आटो ही यात्रियों को मिल पाते हैं।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

सरकारी बसें न चलने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। हाटा से गोरखपुर के लिए सरकारी बस का किराया 35 किलोमीटर के लिए 54 रूपये है। वहीं देवरिया के लिए आटो व जीप चालक 27 किलोमीटर का ही 60 रूपये वसूलते हैं। इसी प्रकार कप्तानगंज की दूरी 23 किलोमीटर के लिए निजी वाहन चालक 50 रूपया व पिपराइच के लिए भी इतनी ही दूरी के लिए 50 रूपये वसूल लेते हैं। आटो व जीप में कभी कभी यात्रियों को भूसे की तरह भरकर ले जाने में आटो व जीप चालक परहेज नहीं करते। सरकारी बस न चलने से यात्रियों को निर्धारित समय पर पहुंचने की गारंटी नहीं रहती। देवरिया में ट्रेन पकड़कर बाराणसी प्रयागराज जाने वाले छात्र वाहनों के अभाव में गोरखपुर से ही ट्रेन पकड़कर आते जाते हैं।

जिनसे उनपर आर्थिक बोझ बढ़ता है। हाटा से देवरिया, हाटा से गौरीबाजार, हाटा से पिपराइच व हाटा से कप्तानगंज मार्ग पर सरकारी बसो को चलवाने के लिए जनप्रतिनिधियों को सार्थक पहल करना चाहिए..

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking