News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: जमीन के लालच में बेटा बना राक्षस, पिता की हत्या

सुनील नीलम

Reported By:

Jun 25, 2023  |  2:34 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जमीन के लालच में बेटा बना राक्षस, पिता की हत्या WhatsApp

कुशीनगर। जिले के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र में निर्मम हत्याकांड सामने आया है. यहां जमीन के लालच में एक बेटा इस कदर अंधा हो गया कि पहले उसने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी, मामला जिले के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के बहुरिया टोला का है पौत्रगणों के नाम से वसीयत करने से नाराज पुत्र ने अपने पिता की लाठी डंडे व लात घूसों से पिटाई कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा बनवा पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की पुत्री की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के बहुरिया टोला निवासी बादशाह राय पुत्र ब्रह्मा राय उम्र लगभग छह माह से बीमार थे और बिस्तर थे। उनका इकलौता पुत्र अभिमन्यु सिंह नशेबाज है व अक्सर रुपये पैसे के लिए प्रताड़ित करता था। इससे आजिज आकर बादशाह राय ने अपनी संपूर्ण संपति पतोहु प्रतिमा व पौत्रगणों के नाम से वसीयत कर दी। इससे खुन्नस खाया अभिमन्यु अपने पिता को हमेशा प्रताड़ित करता व मारपीट करता रहता था। शनिवार की रात करीब नौ बजे अभिमन्यु ने अपने पिता को बिस्तर से गिराकर लात घूंसो व लाठी डंडे से बुरी तरह मारा जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रविवार को मृतक की पुत्री दीपू सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी।

पुलिस ने आरोपी पुत्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। सीओ उमेश कुमार भट्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को जेल भेज विवेचना की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking