News Addaa WhatsApp Group Join करें

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में बड़ा ट्रेन हादसा, आपस में टकराई 2 मालगाड़ी, कई ट्रेनें हुईं कैंसिल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 25, 2023  |  10:38 AM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में बड़ा ट्रेन हादसा, आपस में टकराई 2 मालगाड़ी, कई ट्रेनें हुईं कैंसिल

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया है। ओंडा में दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई है। इस घटना के बाद संभाग में रेल यातायात बाधित हो गया। घटना में एक ड्राइवर घायल हुआ है जबकि प्लेटफॉर्म और सिग्नल रूम क्षतिग्रस्त हो गए है। लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने कुछ सप्ताह पहले बालासोर में हुए दुखद रेल हादसे की यादें ताजा कर दी। इस हादसे के बाद वहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

एक ड्राइवर घायल, 12 डिब्बे पटरी से उतरे

यह हादसा रविवार तड़के करीब 4 बजे ओंडा स्टेशन पर हुआ। घटना में एक मालगाड़ी के चालक को चोटें आईं हैं। इस हादसे के बाद पटरी पर डिब्बे बिखर गए। बताया कि एक मालगाड़ी जब ओंडा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी दूसरी मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 डिब्बे बेपटरी हो गए। लोगों को जैसे ही हादसे की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच गए।

मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया इंजन

हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों ने ड्राइवरों को बचा लिया है। फिलहाल, रेलवे की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दूसरी चलती माल गाड़ी ने खड़ी माल गाड़ी में टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी भयंकर थी कि चलती मालगाड़ी का इंजन खड़ी गाड़ी के ऊपर चढ़ गया।

यातायात हुई बाधित, कई ट्रेनें रद्द

स्थानीय लोगों का कहना है कि बांकुड़ा से आ रही एक अन्य मालगाड़ी ओडा रेलवे स्टेशन के पास लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस हादसे से आद्रा मंडल में कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी जल्द से जल्द अप लाइन को खोलने की कोशिश कर रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking