News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पत्नी के वियोग में युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पढ़े खबर!

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 14, 2022  |  5:47 PM

1,531 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पत्नी के वियोग में युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पढ़े खबर!

सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम महादनपुर सिहुलिया के मनोज मद्देशिया (उम्र 23 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वृद्ध मां के शोर मचाने पर लोगों की लगी भीड़ घटना स्थल पर उपस्थित कुछ लोगो ने रस्सी काट कर शव को नीचे उतारा । घटना की सूचना लोगो ने पुलिस को दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या का कारण पत्नी वियोग बताया जा रहा है ।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

प्राप्त समाचार के अनुसार हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र सुकरौली पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम महादनपुर सिहुलिया निवासी करीव 23 युवक मनोज मद्धेशिया पुत्र गेवालाल की शादी दो साल पहले देवरिया मे एक सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन में हुआ था। शादी के एक महीने तक पति पत्नी के रूप मे साथ रहने के बाद पत्नी होली में अपने मायके ग्राम- मठिया, थाना-गौरी बाजार देवरिया चली गई। मृतक की पत्नी गुड़िया का एक डेढ़ साल की बच्ची जो अपने मां के साथ ही रहती है। पति द्वारा बार-बार बुलाने के बाद भी पत्नी ससुराल आने को तैयार नहीं थी साथ ही वह मनोज के साथ आने से साफ इंकार करती रही।

इन्हीं सभी बातों को लेकर मनोज हमेशा तनाव में रहा करता था कल देर रात पत्नी से फोन पर बातचीत के बाद घर का दरवाजा बंद करके छत के कुंडी में रस्सी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही सुकरौली चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मृतक विक्षिप्त था।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking