News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: समय से लोन की अदायगी से अन्य पात्र लोगों को भी लोन हेतु संभावनाएं बनती हैं- डीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 26, 2022  |  7:58 PM

499 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: समय से लोन की अदायगी से अन्य पात्र लोगों को भी लोन हेतु संभावनाएं बनती हैं- डीएम

कुशीनगर।आर से टी भवन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रविन्द्र नगर धूस में मेगा क्रेडिट कैम्प का उद्घटान जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा किया गया। कैम्प में उपस्थित शाखा प्रबंधको व ग्राहकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समय से लोन की अदायगी से अन्य पात्र लोगों को भी लोन हेतु संभावनाएं बनती हैं।जब बैंक नहीं था तब लोग स्व अनुशासन के जरिये ऋण की अदायगी समय से करते थे ।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में असीमित संभावनाएं हैं। जनपद कुशीनगर कृषि आधारित है यहां एक जनपद एक उत्पाद के रूप में केला मुख्य है।उन्होंने कहा कि प्रोसेसिंग के जरिए इसमें वैल्यू एडिशन कर सकते हैं तथा घरेलू मार्केट व निर्यात में भी इसकी संभावनाओं को बढ़ाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि खेती तभी लाभकारी होगी जब हम साथ-साथ वैल्यू एडिशन भी बढ़ावे। इस क्रम में उन्होंने एफपीओ की भी चर्चा की उन्होंने कहा कि एफपीओ के जरिए सामूहिक रूप से खेती से लाभ होता है। इससे अच्छा बाजार, उत्पादों का अच्छा मूल्य मिलता है तथा क्रेडिट मिलने में भी आसानी होती है। डीएम ने इस क्रम में क्रेडिट टू डिपॉजिट रेशियो को भी बढ़ाए जाने की बात की।

इस अवसर पर जनरल मैनेजर राजेश वर्मा ने क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम के बारे में बताते हुए कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरा होने तक सशक्त भारत व आत्मनिर्भर भारत बनाने हेतु यह प्रोग्राम एक पहल है तथा अगस्त का महीना सेंट क्रांति के महीने का अभियान है।इस क्रम में उन्होंने कहा कि लोन के माध्यम से ग्राहकों को स्वाबलंबी आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है तथा वे रोजगार सृजक बनते हैं।उन्होंने मुद्रा लोन की चर्चा करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य के लिए लोन लिया जा रहा है उसे उसी कार्य में लगाया जाए और लोन की भरपाई यदि 5 साल में करनी तो तीन साल में करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 111 वर्ष पुरानी संस्था बताते हुए कहा आज यह साढ़े पांच लाख करोड़ का बिजनेस कर रही है।

इस अवसर पर प्रादेशिक प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एल0 डी0 झा ने बताया कि वर्तमान में लोन वितरण हेतु 56 करोड़ 60 लाख तक का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है, तथा 31 अगस्त तक 87 करोड़ तक के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा । उन्होंने सभी शाखा प्रबंधकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति समय से करें तथा जिले के क्रेडिट डिपॉजिट अनुपात को बढ़ाएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कुछ लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किया गया तथा कुछ लाभार्थियों को लोन के आधार पर ली गई गाड़ी की चाबी भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर अग्रणी बैंक प्रबंधक आर एस त्यागी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर राजनाथ यादव व अन्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking