साखोपार/कसया।यातायात माह नवंबर के अंतर्गत आज सोमवार को कोना छोड़ो अभियान के क्रम में यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा एवं समस्त यातायात टीम द्वारा सड़कों पर गलत तरीके से खड़े किए गए वाहन और यातायात को बाधित करने वाले ठेले और पटरी दुकानदारों को यातायात में बाधा न पहुंचाने का अनुरोध करते हुए सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों एवं बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर कुल 291 वाहन का ई-चालान कर 351500 का शुल्क अधिरोपित किया गया।
साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ निर्धारित गति-सीमा में पूरी सतर्कता एवं सावधानी से चालन हेतु प्रेरित किया गया।
वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने, सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा ओवरलोडिंग से बचने हेतु अनुरोध करते हुए यातायात नियमों से जागरूक कर यातायात जागरूकता/नियम के पम्पलेट्स का भी वितरण किया गया।
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…