News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अमान्य विद्यालयों के प्रति सख्त हुआ शिक्षा प्रशासन, 60 विद्यालयों को नोटिस

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 31, 2024  |  7:23 PM

116 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अमान्य विद्यालयों के प्रति सख्त हुआ शिक्षा प्रशासन, 60 विद्यालयों को नोटिस
  • बिना मान्यता चल रहे एक विद्यालय को कराया बंद

दुदही। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा अमान्य विद्यालयों के प्रति कार्रवाई किए जाने के जारी निर्देश के क्रम में बुधवार को दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी ने 60 विद्यालयों व चार कोचिंग सेंटरों के विरुद्ध नोटिस जारी किया। साथ ही बिना मान्यता के चल रहे एक विद्यालय को बंद कराते हुए छात्रों का नामांकन नजदीक के सरकारी स्कूल में कराने का निर्देश दिया।
बुधवार को शासन के निर्देश के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात चंद राय ने दुदही विकास खंड के नरहवां अचरज दुबे में एमजीपीआई पैराडाइज विद्यालय की जांच की। जांच में विद्यालय बिना मान्यता के चलते पाया गया। बीईओ ने विद्यालय को तत्काल बंद करवाते हुए यहां नामांकित सौ से अधिक छात्रों का नजदीकी सरकारी विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया। बीईओ ने बिना मान्यता के या कम कक्षाओं की मान्यता पर ऊंची कक्षाएं चलाने वाले 60 सूचीबद्ध विद्यालयों व
अपंजीकृत चार कोचिंग संस्थाओं को नोटिस जारी किया।

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से अमान्य विद्यालय संचालकों में हड़कंप है। बीईओ ने कहा कि बिना मान्यता विद्यालय संचालित पाए जाने पर एक लाख रुपए जुर्माना सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking