News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शिक्षा विभाग द्वारा गुणात्मक शिक्षा देने से बढ़ा विश्वास- खंड शिक्षा अधिकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 7, 2023  |  7:51 AM

454 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिक्षा विभाग द्वारा गुणात्मक शिक्षा देने से बढ़ा विश्वास- खंड शिक्षा अधिकारी
  • स्कूल चलो रैली व अंक पत्र वितरण समारोह आयोजित

कसया, कुशीनगर। तहसील अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंध्या में सर्व शिक्षा अभियान को लेकर स्कूल चलो रैली को खंड शिक्षा अधिकारी कसया श्रीमती रीता गुप्ता व भाजपा नेता अमित कुमार पांडेय ने हरी झंडी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंकपत्र का बितरण हुआ।
मुख्यअतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कसया श्रीमती गुप्ता ने
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा गुणात्मक शिक्षा देने से बच्चों एवं अभिभावकों के साथ-साथ आम जनमानस का भी विभाग के प्रति विश्वास बड़ा है। जो सफलता का कारक है पहले विगत वर्षों के अपेक्षाकृत व्यापक सुधार हुआ है इसी के साथ बच्चों को मैं शुभकामना देती हूं कि बच्चे आगे चलकर अपने उज्जवल भविष्य के निर्माण के साथ साथ अध्यापक गण एवं विभाग का नाम रोशन करें। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई कसया अध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार मिश्र, रामलोचन शर्मा, शैलेश कुमार त्रिपाठी, श्रीमती पिंकी दुबे ने संबोधित किया। अध्यक्षता कर रहे भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अमित कुमार पांडे ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं। रैली मठिया टोला, बाजार टोला, पंचायत भवन, होते हुए विद्यालय परिसर में रैली का समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा दिप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुआ।तथा आठवीं पास बच्चे बच्चियों को मिष्ठान खिलाकर अंक पत्र वितरण किया। संचालन व आभार प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी ने व्यक्त किये।

इस अवसर विजय गुप्ता, चुन्नू मिश्रा, सपना शर्मा, रागिनी पांडे, सिराजुद्दीन अंसारी, दुर्गेश सिंह के अलावा विद्यालय के बच्चों में कुमारी शिल्पा दुबे, सिमरन खातून, खुशबून, खुशी मद्धेशिया, आंचल भारती किरण यादव, संजना गोड, गुंजा, तनु, श्वेता खरवार, अंशु, जुबैद अंसारी, दिवाकर, पवन कुमार, अमरजीत यादव, श्याम आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking