News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शिक्षा से खुलते हैं उन्नति के द्वार- सांसद विजय दुबे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 19, 2023  |  8:17 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिक्षा से खुलते हैं उन्नति के द्वार- सांसद विजय दुबे
  • आर.जी.पब्लिक स्कूल में निर्मित
  • शिक्षण कक्ष का लोकार्पण व वार्षिकोत्सव समारोह

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत परसौनी खुर्द में आर.जी.पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्यअतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने सांसद निधि से निर्मित कक्ष का लोकार्पण किया।

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सांसद श्री दुबे ने कहा कि शिक्षा से उन्नति के द्वार खुलते है। केंद्र व प्रदेश सरकार शिक्षा को लेकर विशेष कार्य कर रही है तथा नैतिक व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सबके लिए सुलभ कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। श्री दुबे ने सरकार की चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की के बारे में चर्चा की। इसी क्रम में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, नगर पालिका कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जयसवाल, मथौली नगर पंचायत चेयरमैन नवरंग सिंह, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रताप सिंह, चन्द्र प्रकाश चमन यादव आदि सबोधित किया। सांसद श्री दूबे ने विद्यालय में सांसद निधि 2022-23 से निर्मित 03 लाख रुपए से कक्ष का लोकार्पण किया। विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अतिथियों के प्रति आभार विद्यायल के प्रबंधक व मण्डल अध्यक्ष कुशीनगर अनिल प्रताप राव ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टेकुआटार विनोद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कसया देहात रामायण कुशवाहा, संजय सिंह मुन्ना जी, पूर्व प्रमुख अशोक पाण्डेय,रूपम सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, रामानुज मिश्रा, संजय शुक्ला, चंदन शर्मा, विनोद गिरी, ओम प्रकाश जायसवाल, दीपक पाण्डेय, कस्तूरचंद जायसवाल , शुभम दिक्षित, आद्या पाण्डेय, विपुल दूबे, दीपक चौबे, विनय प्रताप राव, रमेश गुप्ता, केशव सिंह, धर्मेंद्र यादव, अमेरिकन पटेल दुर्गेश विश्वकर्मा सहित पार्टी पदाधिकारीगण व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking