News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिसकर्मी के बाईक की चपेट में आकर बुजुर्ग की हुई मौत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 21, 2023  |  12:26 PM

162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिसकर्मी के बाईक की चपेट में आकर बुजुर्ग की हुई मौत

कुशीनगर। शुक्रवार को सुबह जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोडरिया चौराहे के समीप सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को पीआरबी के सिपाही के अपाची मोटर साइकिल के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज ले जाते समय मृत्यु होने की खबर है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

मिली जानकारी के मुताबिक सेवरही थाने के पीआरबी से ट्रान्सफर के बाद थाना रामकोला आमद कराने जा रहे सिपाही राकेश यादव की अपाची मोटर साइकिल से सेवरही-पडरौना मार्ग के थाना विशुनपुरा अंतर्गत गोडरिया चौराहे के समीप अपने घर के पास से सड़क पार कर रहे गोडरिया निवासी राम रामऔतार कुशवाहा s/o रोझा सिपाही के मोटर साइकिल अपाची के चपेट में आ गए,जो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे सिपाही राकेश ने मानवीय संवेदना के परिचय देते हुए नजदीक के शिवम अस्पताल अपने मोटर साइकिल से ले जाकर परिजनों को सूचित किया, परिजन भी तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहा घायल वुजुर्ग को चिकत्सको ने सदर अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया,वहा से भी डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल भेजा ,की रास्ते में घायल वुजुर्ग की मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले जाम को समाप्त करा आगे की कार्यवाही में जुटी गई।

प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा गिरजेश उपाध्याय का कहना है की तहरीर मिल गई है,आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking