News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, पसरा मातम

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 2, 2023  |  9:30 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, पसरा मातम

खड्डा/कुशीनगर। कस्वे के स्टेट चौक चौराहे के समीप शुक्रवार की शाम तेज गति बाइक सवार ने सायकिल से धान के बेहन में पानी चलाने जा रहे एक बुजुर्ग शिक्षक को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों सहित मुहल्ले में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

खड्डा कस्वा निवासी शुकुरुल्लाह देवान पुत्र मुहम्मदीन 65 वर्ष शुक्रवार की सायं सायकिल से धान के पौधे में पानी चलाने के लिए खेत जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहा बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन- फानन में उन्हें सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नीजी सवारी से पड़रौना ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों में मौत को लेकर चीख पुकार मच गई। निधन की खबर सुनकर विधायक विवेकानंद पाण्डेय, अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा आदि ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों द्वारा पीएम न कराये जाने की बात पर शव को कल सुपुर्द ए खाक की तैयारी की जा रही है।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking