News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव कार्यक्रम जारी, मतदान एवं मतगणना 3 जुलाई को!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 17, 2021  |  7:51 PM

1,074 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव कार्यक्रम जारी, मतदान एवं मतगणना 3 जुलाई को!

कुशीनगर | कुशीनगर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एस0 राजलिंगम ने बताया कि उत्तर प्रदेश जिला पंचायत (अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन और निर्वाचन विवादों का निपटारा) नियमावली 1994 के नियम 5 (2) के अधीन निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की सूची तैयार कर ली गयी है, जिसकी प्रमाणित प्रति कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट, कार्यालय जिला पंचायत, जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) स्थानों पर जन साधारण हेतु प्रकाशित कर दी गयी है। एक प्रति जिला पंचायत सदस्यों के अंतिम ज्ञात पते पर भी भेजी गई है।
जिला मजिस्ट्रेट ने जिला पंचायत अध्यक्ष (आरक्षित) पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला हेतु राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी कार्यक्रम के पूर्ण विवरण में बताया है कि नामांकन 26 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह्न 3 बजे तक, इसी दिन 26 जून को ही अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच हेतु तिथि निर्धारित है। नाम वापसी हेतु 29 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक समय निर्धारित है। मतदान 03 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक तथा मतगणना इसी दिन 3 जुलाई को ही अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक होना निर्धारित हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि इस निर्वाचन संबंधी समस्त कार्य कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में संपन्न कराया जाएगा।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking