News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, बकाये के चलते 17 लोगों की बिजली की गई गुल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 20, 2023  |  5:21 PM

796 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, बकाये के चलते 17 लोगों की बिजली की गई गुल!

पडरौना/कुशीनगर। विद्युत विभाग पडरौना के अधिशासी अभियंता इंद्रराज यादव के निर्देश पर बड़े बकायेदारों के विच्छेदन के क्रम में लमुआ और पांडेय देवरिया चौराहे पर सघन विद्युत चेकिंग की गई। यहां 15 उपभोक्ताओं द्वारा 106076 रुपए जमा किए गए और 300583 रुपए के बकाए में 17 की लाइन काट दी गई।

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

इस संबंध मे अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सीएससी पर कैंप भी लगाए जा रहे हैं किंतु इसके बाद भी राजस्व वसूली बेहद निराशाजनक है जिसको लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे साथ ही बिना विद्युत बिल जमा किए कनेक्शन चलता पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी चेकिंग टीम में धनंजय मिश्रा,राजेश पांडे,अजय दुबे,मोनू दीक्षित, राजेश आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking