News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बिजली को लगी आंख मिचौली और लो वोल्टेज की बीमारी! फॉल्ट, लो वोल्टेज और आंख मिचौली बिजली की कहानी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 17, 2023  |  12:27 PM

177 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बिजली को लगी आंख मिचौली और लो वोल्टेज की बीमारी! फॉल्ट, लो वोल्टेज और आंख मिचौली बिजली की कहानी

कुशीनगर। फॉल्ट, लो वोल्टेज और बिजली की आंख मिचौली पब्लिक को परेशान कर रही हैं और 24 घंटे बिजली सप्लाई के दावे की पोल खोल रही है। स्थिति यह है कि पिछले कई हप्तो से शहर से लेकर गांव तक में फॉल्ट, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की बाढ़ सी आ गई है। उमस भरी गर्मी में लोग बिजली के इंतजार में दिन और रात काट रहे हैं। बीते शुक्रवार रात से शनिवार दिन तक शहर के दर्जनों से अधिक एरिया में बिजली गुल हुई या लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। यह समस्या दिनों दिन विकराल होते जा रही है पर जिम्मेदारों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

आपके लिए और..- मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

गर्मी के मौसम में जहां लोग कुलर-पंखों की राहत ढूंढ़ रहे हैं वहीं दिन भर की भाग-दौड़ वाली जिंदगी के बाद रात को भी बिजली गुल होने की समस्या लोगों को चैन से सोने नहीं दे रही है। जिनके घरों में शादी-विवाह है वे जनरेटर के लिए भटक रहे हैं। कॉलेज की परीक्षा के दौरान बच्चों की पढ़ाई पर भी व्यवधान पड़ रहा है। इस समस्या के कारण लोगो का व्यवसाय बहुत प्रभावित हुआ है लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं।

फसल हो रही खराब, मोटर जल रहे

बिजली की आंख-मिचौली और लो-वोल्टेज की समस्या से गर्मी के मौसम में खेतों में नियमित सिंचाई नहीं हो पा रही है और फसल सूख रही है। वहीं लो-वोल्टेज के कारण मोटर खराब होने से किसानों को दोहरा झटका लग रहा है। किसान जितेन्द्र ने चर्चा में बताया कि ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर है। सिंचाई न होने से उत्पादन प्रभावित हो रहे हैं स्थिति यह है कि एक सप्ताह में दो मोटर खराब हो रहे हैं। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking