News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: भीषण गर्मी में विद्युत व्यवस्था चरमराई, लोगों में हाहाकार व आक्रोश

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 14, 2022  |  7:35 PM

736 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: भीषण गर्मी में विद्युत व्यवस्था चरमराई, लोगों में हाहाकार व आक्रोश WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। जून के महिने में भीषण गर्मी में हो रही बिजली कटौती से लोगों में हाहाकार मच गया है। लोग गर्मी में रहने को लाचार दिख रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की वजह से बिजली के उपकरण भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों में प्रतिदिन अघोषित कटौती हो रही है। गर्मी के बीच बदहाल विद्युत व्यवस्था से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

विदित हो कि सरकार ने नगरों में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति करने का रोस्टर जारी किया है। भीषण गर्मी के बीच रोस्टर का कोई मतलब नहीं रह गया है। गांवों में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की जा रही है। लोकल फाल्ट व ओवरलोड के कारण जगह-जगह ट्रांसफार्मर भी फुंक रहे हैं। 45 डिग्री से अधिक तापमान के बीच गांवों में छ: से आठ या दस घंटे बिजली मिल पा रही है। कई इलाकों में बिजली तो आती है, लेकिन वोल्टेज इतना कम रहता है कि लोगों के पंखे व कूलर भी ठीक से नहीं चल पा रहे। बार-बार हो रही ट्रिपिंग से लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बांस के बने पंखो को झेलने को मजबूर हैं।

चौपट हो रहे हैं छोटे उद्योग: ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण आटा चक्की, धान मशीन व आइसक्रीम बनाने वाले जैसे छोटे उद्योग पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण चौपट हो रहे हैं। इन उद्योगों के संचालकों का कहना है कि डीजल इतना महंगा है कि जनरेटर या इंजन चलाकर उद्योगों का संचालन किया जाना नामुमकिन हो गया है। बिजली के सहारे उद्योग चल रहे हैं। पर्याप्त बिजली न मिलने से व्यापार में घाटा हो रहा है।

विभागीय अफसर नहीं उठाते फोन: ग्रामीण सिराज अहमद कृष्ण गोपाल सिंह, आशुतोश पाण्डेय, पवन मद्धेशिया तथा धनंजय पांडेय आदि ने बताया कि शासन ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अधिकारियों का नंबर मदद के लिए जारी तो कराया था, लेकिन अधिकांश फीडर के अधिकारी तथा लाइनमैन या तो फोन बंद रखते हैं या फिर घंटी बजती रहती हैं, लेकिन फोन नहीं उठता।

बेहतर आपूर्ति का हो रहा प्रयास: भीषण गर्मी में बिजली की मांग काफी बढ़ गई है। शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में बेहतर आपूर्ति करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है। भोलानाथ, एसडीओ विद्युत खड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking