News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बिजली कर्मचारियों के सांकेतिक हड़ताल की संभावना को देखते हुए अधिकारियो की आपात बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 15, 2023  |  9:56 PM

644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बिजली कर्मचारियों के सांकेतिक हड़ताल की संभावना को देखते हुए अधिकारियो की आपात बैठक
  • आपात विद्युत व्यवस्था संचालन हेतु नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर व्यास नारायण उमराव को नामित किया गया

कुशीनगर।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश द्वारा बिजली कर्मचारियों एवं अभियंताओं की कतिपय मांगों के दृष्टिगत दिनांक 16 मार्च 2023 को रात्रि 10:00 बजे से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल करने की संभावना को देखते हुए जनपद में आपात विद्युत निर्वाह व्यवस्था संचालन हेतु आवश्यक बैठक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में की गई।बैठक दौरान आपात विद्युत निर्वाह व्यवस्था को सुनिश्चित किए जाने के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी द्वारा अधीक्षण अभियंता विद्युत तथा जनपद के समस्त अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया।इस क्रम में आपात विद्युत व्यवस्था संचालन हेतु नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर व्यास नारायण उमराव को नामित किया गया। बैठक में कार्य बहिष्कार, हड़ताल के दौरान जनपद में आपात विद्युत निर्वाह व्यवस्था के सफल संचालन हेतु ट्रांसफार्मर की पर्याप्त उपलब्धता एवं उसके अनुरक्षण हेतु उचित प्रबंध, विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्त सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण, संवेदनशील तथा अति आवश्यक सेवाओं यथा सरकारी एवं निजी अस्पताल, पेयजल आपूर्ति, ऑक्सीजन प्लांट एवं अन्य अति महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु विशिष्ट निगरानी की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी व्यास नारायण, अधीक्षण अभियंता विद्युत राधेश्याम, अधिशासी अभियंता विद्युत पडरौना आई आर यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत कसया आर के सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत हाटा बी एल आनंद, अधिशासी अभियंता विद्युत तमकुही राज बी के सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking