News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गैर जनपद में ट्रांसफर होने पर इंस्पेक्टर अमित शर्मा को दी गयी भावभीनी विदाई…एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अमित पर एसएसपी गोरखपुर ने जताया भरोसा,पिपराइच थाने का दिया कमान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 6, 2023  |  9:13 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गैर जनपद में ट्रांसफर होने पर इंस्पेक्टर अमित शर्मा को दी गयी भावभीनी विदाई…एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अमित पर एसएसपी गोरखपुर ने जताया भरोसा,पिपराइच थाने का दिया कमान

कुशीनगर। पुलिस का मानवीय एक चेहरा भी होता है जो हमेशा सुख दुख दर्द में काम आता है वो हैं इंस्पेक्टर अमित शर्मा, पुलिस हमेशा दुख देती है लेकिन पुलिस उन्हीं को दुख देती है जो समाज को कलंकित करते हैं अपराध करते हैं लेकिन पुलिस का मानवीय एक चेहरा भी होता है जो हमेशा सुख दर्द मैं काम आता है हम लोग हमेशा नेगेटिव सोचते हैं लेकिन पुलिस हमेशा पॉजिटिव सोच कर समाज को एकता के बंधन में बांधे रहती है। ऐसे ही इंस्पेक्टर अमित शर्मा जो जिले कई थानों में अपनी सकारात्मक सोच के लिए वह हमेशा सबके दुख दर्द में खड़े होकर आमजन को मदद करने का काम कर किये साथ ही समाज में अराजकता फैलाने वाले ऐसे अपराधी व शातिर लोगों को जेल की हवा खिलाये। कुछ आदतन अपराधियों पर “ऑपरेशन लंगड़ा” वाला भी किये। जिससे जिले भर में उनकी छबि इनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी के रूप में हो गयी. लेकिन समाज भी उनको और उनकी कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा उत्साहित रहा है और उनके द्वारा किए गए कार्यों को लेकर आज जिले के छोटे से लेकर बड़े नेता हो या राजनीतिक व्यक्ति व समाजसेवी या अन्य कोई भी दल हो उनको सम्मान के नजरो से देखते है.

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

इंस्पेक्टर अमित शर्मा का अब ट्रांसफर गोरखपुर जिले में हुआ है उनके गैर जनपद तबादला होने साथ है एसएसपी गोरखपुर ने इंस्पेक्टर अमित शर्मा की साफ छबि और कार्य निष्ठा को देखते हुए पिपराइच थाने कार्यभार दे दिया है.

आज पुलिस कार्यालय सभागार कुशीनगर में निवर्तमान प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित शर्मा का जनपद कुशीनगर से गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा जनपद से स्थानांतरित होने पर अमित शर्मा को माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त किया गया तथा जनपद में नियुक्ति के दौरान उनके द्वारा किये गये कार्यो की भूरि-भूरि सराहना करते हुए शुभकामना दी गयी।

विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक रुपेश कुमार, पी0आर0ओ0 तथा कार्यालय के समस्त प्रभारी/पुलिसकर्मीगण द्वारा भी माल्यार्पण कर शुभकामना दी गयी।।

संबंधित खबरें
किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर आदित्य साहनी गिरफ्तार, साथी फरार
किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर आदित्य साहनी गिरफ्तार, साथी फरार

कुशीनगर। थाना कप्तानगंज क्षेत्र में किसान चौक के पास दो जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

जय बाबा को अ भा ब्राम्हण महासभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई 
जय बाबा को अ भा ब्राम्हण महासभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई 

हाटा कुशीनगर । जय कुमार त्रिपाठी उर्फ जय बाबा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा…

भूसा बनाने व गेहूं की मांग को लेकर मार पीट 
भूसा बनाने व गेहूं की मांग को लेकर मार पीट 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाढा बुजुर्ग के कुबरी टोला मे दशरथ…

कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग
कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग

कुशीनगर। जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के कस्बा में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking