कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के अहिरौली राय में शिक्षक संकुल की बैठक मंगलवार को कमपोजिट बिद्यालय अहिरौली राजा में हुआl बैठक के मुख्य अतिथि एआरपी राम आशीष प्रजापति रहेl उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों को जुलाई 2023 तक निपुण विद्यालय का लक्ष्य प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध एक आवश्यक बैठक में निर्देश पूर्व में ही प्रेषित किये गए हैं ।
शिक्षक संकुल बैठकों के माध्यम से ऊर्जा संचरण किया जाए तथा संकुल स्तरीय बैठक अनिवार्य रूप से 2 घंटे की जाये। इनोवेटिव एवं बेस्ट प्रक्टिसेस का प्रदर्शन किया जाये शैक्षिक वीडियो भी दिखाये जाएं एवं निर्धारित एजेंडा / शैक्षणिक बिंदुओं पर चर्चा की जाये बैठक की सूचना DCF में अनिवार्य रूप से भरी जाये।उत्कृष्ट संकुल स्तरीय बैठकों का वीडियो, कार्यवृत्त एवं फोटोग्राफ आदि का अभिलेखीकरण करते हुए सूचना दी जाय बैठक की अध्यक्षता शिक्षक अभयन्नदन तिवारी व संचालन शिक्षक बिपिन सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुरली मनोहर, रितेश सिह, धीरज मिश्रा,सुमित राय, पदमावती सिंह,रागनी पांडेय, नशरूदीन, प्रिती पाल,राजीव गुप्ता, प्रबीण राव,अनिता राय,पूनम, उदिता, अधा मिश्रा आदि मौजूद रहेl
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…