News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 42 अभ्यर्थियों में 15 का हुआ चयन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2022  |  5:13 PM

822 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 42 अभ्यर्थियों में 15 का हुआ चयन
  • विभिन्न कम्पनियों के अधिकारियों ने साक्षात्कार के माध्यम से किया चयन
  • सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगा था एक दिवसीय रोजगार मेला
कुशीनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय रवींद्र नगर धूस कुशीनगर के परिसर में आज एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 4 कंपनियां सम्मिलित हुई ।
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट एवं स्नातक उत्तीर्ण थी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 42 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल 15 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से चयनित किया गया। सनस्टारएम इंडिया मार्केटिंग मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 04,  जेके ऑटोमोबाइल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक इंटरप्राइजेज में 05, स्फाकिया एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड में 03, तथा वाकरु इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में 03, को विभिन्न पदों सुपरवाइजर, स्टोर इंचार्ज, मार्केटिंग सुपरवाइजर, सेल्स रिप्रेन्जटेटिव तथा मशीन हेल्पर पर चयनित किया गया।
रोजगार मेले में उक्त कम्पनियों के अधिरियों के साथ कार्यालय के अनिल कुमार,प्रशांत, जितेंद्र जायसवाल, श्रीमती रूपाली बरनवाल आदि सहित अभ्यर्थी गण उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking