News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: 17 जून को होगा रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 14, 2022  |  6:20 PM

665 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: 17 जून को होगा रोजगार मेले का आयोजन
  • राजकीय आईटीआई पडरौना परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन

कुशीनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जनपद कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 17 जून 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना कुशीनगर के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कंपनी के भारतीय अधिकारी उपस्थित रहकर विभिन्न पदों पर ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही संपादित करेंगें। सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में आईटीआई उतीर्ण 18 से 23 आयु वर्ग के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। इस मेले में टाटा मोटर्स लिमिटेड लखनऊ की कंपनी प्रतिभाग करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई0डी0 पासवर्ड से लॉगिन कर संबंधित कंपनी में योग्यता अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर पाएंगे। सभी अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, बायोडाटा एवं स्मार्टफोन के साथ पूर्वाहन 10:00 बजे राजकीय आईटीआई पडरौना के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते हैं। इस मेले की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्णतया नि:शुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं है।

आपके लिए और..- बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking