कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गुरूवार को जिला रोजगार सहायता अधिकारी कुशीनगर संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय कुशीनगर द्वारा ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय बेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर दिनांक 23 अगस्त 2021 को 12:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । रोजगार मेले में अभ्यर्थी को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। यह पूर्णत: ऑनलाइन प्रक्रिया है। इस रोजगार मेले में मगधा एग्रोटेक, मेक ऑर्गेनिक इंडिया, एवं लाइव प्योर प्रतिभाग कर रही है। उक्त कंपनियों द्वारा क्रमश: फील्ड एग्जीक्यूटिव, ब्लॉक ऑफीसर, टीम मैनेजर आदि जैसे विभिन्न पदों पर चयन ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा संपादित की जाएगी। केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर पाएंगे। रोजगार मेला पूर्णत: निशुल्क है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…