News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ईनामिया पशु तस्कर और पुलिस में मुठभेड़,तस्कर को लगी गोली

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 7, 2021  |  8:51 AM

1,341 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ईनामिया पशु तस्कर और पुलिस में मुठभेड़,तस्कर को लगी गोली
  • स्वाट टीम और कसया पुलिस की संयुक्त अभियान

     

कुशीनगर । बीती देर रात्रि जनपद के कसया थाना क्षेत्र के फुलवा पट्टी गाव के पास पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर ईनामिया पशु तस्कर को पैर में गोली लगी है। वही उसका साथी भागने में सफल हो गया है।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

मिली जानकारी के मुताबिक कसया थाना क्षेत्र के फुलवा पट्टी के पास एक सूचना पर स्वाट टीम और कसया पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी उसी बीच एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखाई दिये, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने की प्रयास किया गया,तो वह लोग भागते हुये पुलिस टीम पर फायर झोंके, जबाबी कार्यवाई में भाग रहे बदमाश की एक की पैर में गोली लगी, जबकी दूसरा भागने में सफल रहा। घायल की पहचान कोतवाली पडरौना क्षेत्र निवासी खुरशेद के रूप में हुई है। जो शातिर पशु तस्कर बताया जा रहा है। जिस पर गोरखपुर, कुशीनगर, जनपद में कई एक गंभीर आपराधिक मुकदमे पंजीकृत है। वही गोरखपूर पुलिस द्वारा खुरशेद पर पुरस्कार की घोषणा भी किया गया था।

घटना की खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल,अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कुमार ने मौके पर पहुच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। वही घायल बदमाश की ईलाज के लिये सदर अस्पताल पडरौना भेजवाया।

खबर पर शेष अपडेट जारी है..

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking