News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रबुद्ध वर्ग समाज का नेतृत्व करता है – जयप्रताप सिंह

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 11, 2021  |  6:52 PM

898 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रबुद्ध वर्ग समाज का नेतृत्व करता है – जयप्रताप सिंह WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सभागार में शनिवार को पडरौना विधानसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिक्षक, प्रोफेसर, अधिवक्ता, इंजीनियर, डॉक्टर, साहित्यकार व समाज के अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन के साथ संवाद किया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रबुद्ध वर्ग से संवाद करते हुए कहा कि पडरौना के प्रबुद्ध जनों से मिलकर हृदय में जोश का संचार हुआ है। प्रबुद्ध वर्ग समाज का नेतृत्व करता है, आप व्यक्ति नहीं बल्कि स्वयं एक संस्था है।

श्री सिंह ने कहा कि देश में 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का सौभाग्य प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को मिला है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से आज तक निरंतर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में संगठन के विस्तार के साथ ही साथ अनेक प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। संगठन की दृष्टि से तथा राजनीतिक दृष्टि से मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में पूरे देश में आज सिर्फ भारतीय जनता पार्टी दिखाई देती है। उत्तर प्रदेश में भी आज हम सबसे बड़ी पार्टी है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए भारत की परिकल्पना व समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं के अनुसार एक आधुनिक व सुपर पावर के सपने को साकार करते हुए समाज के हर वर्ग की उन्नति के लिए कार्य कर रहे हैं और रचनात्मकता के आधार पर विश्व कल्याण के लिए सुपर पावर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पं॰ दीनदयाल उपाध्याय के अनुसार समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े हर व्यक्ति का विकास शुरू होगा तो मान लिया जाएगा कि देश का विकास शुरू हो रहा है और आज मोदी जी के नेतृत्व में वह परिकल्पना साकार होती दिख रही है। सबको समान अवसर, समान सुविधाएं प्राप्त हो ऐसे नये भारत का निर्माण हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में आए बदलाव को सभी ने महसूस किया है पहले पूरे देश में जब चर्चा होती थी तो उत्तर प्रदेश बढ़ते हुए अपराध, माफिया राज व भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था पर आज साढे़ 4 साल की सरकार के बाद अपराध पर अंकुश लगा है, माफियाओं पर अंकुश लगा है, वह या तो जेल के अंदर हैं या प्रदेश से बाहर। प्रदेश के अंदर विकास बढ़ रहा है उसका एक बड़ा कारण है कि अपराधियों पर लगाम लगी है जिसके कारण आज प्रदेश में उद्योग स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश में आज भ्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शिता के साथ कार्य करने वाली सरकार की छवि बनी है। प्रदेश के संकल्प पत्र में घोषित सभी कार्यों को हमारी सरकार ने पूरा किया है।

उन्होने कहा कि प्रदेश में आज चार लाख नौकरियां योग्यता-पात्रता के आधार पर बिना किसी जाति भेदभाव के आधार पर पारदर्शिता के साथ प्रदान की गई हैं। 4 साल के अंदर 26 मेडिकल कॉलेज बनाने का कार्य पूरा किया गया है। आज देश में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है और प्रदेश आवास, शौचालय बनाने में, बिजली कनेक्शन प्रदान करने में और अन्य विकास योजनाओं के आधार पर पहले या दूसरे स्थान पर गिना जाता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक और हनुमान इण्टर कालेज पडरौना के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने किया। अध्यक्षता और धन्यवाद ज्ञापन मनोज शर्मा ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र, पडरौना नगर पालिका चेयरमैन विनय जायसवाल, ब्लाक प्रमुख विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रभारी जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल,केन यूनियन चेयरमैन मृत्यंजय मिश्रा,बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामप्रकाश दीक्षित, डॉ अजय शुक्ल, डॉ वीके सिंह, डॉ पी एन राय, एडवोकेट त्रिपुरारी मिश्र, एडवोकेट रमेश राय, प्रधानाचार्य धनन्जय तिवारी, अश्वनी पाण्डेय, ज्ञानेश्वर सैनी, योगेश सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, संजय सिंह, सुरेन्द्र मिश्रा, सुरेन्द्र भारती,प्रधान संघ पडरौना विकास खण्ड के अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान सुनील दीक्षित, राजीव मिश्र, सुशील श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking