News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बच्चों संग निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 10, 2023  |  5:08 PM

515 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बच्चों संग निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली
  • स्वच्छ परिवेश के लिए पौधरोपण व संरक्षण आवश्यक -अखिलेश दुबे
  • नयी दिशा व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान एवं वन विभाग कसया के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर के विवेकानंद नगर स्थित संविलियन विद्यालय बेलवा पलकधारी के बच्चों के साथ पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गयी एवं विद्यालय परिसर में वृहद पौधरोपण किया गया। रैली में बच्चों द्वारा पौधे लगायें, पौधे बचाएं, क्योंकि पौधे हैं तो जीवन है।

वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं। एक वृक्ष दस पुत्र समान इत्यादि के नारे लगाये गये।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये क्षेत्रीय वन अधिकारी कसया अखिलेश दुबे ने कहा कि सुंदर और स्वच्छ परिवेश के लिए पौधरोपण व लगाए गए पौधों का संरक्षण आवश्यक है। इसके लिए हम सभी को जागरूक होना होगा। नयी दिशा संस्था द्वारा विभिन्न अवसरों पर चलाया जा रहा पर्यावरण जागरूकता अभियान सराहनीय है। नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि नित बढ़ते प्रदूषण से बचाव के लिए औषधीय, फलदार, इमारती पौधों को लगाएं और उनके पोषण, सुरक्षा का संकल्प लें। उपस्थित जनों का स्वागत व आभार प्रधानाध्यापक रामचंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर ब्रजेन्द्र कुमार शाही, दीपिका सिंह, रिफत आरा, राजेन्द्र प्रसाद, अमिता सिंह, सुमन देवी, सीता देवी, चांदनी सिंह, घुरा देवी, कौशल कामिनी देवी, उमरावती देवी, फेंकनी देवी, अंशुमान, सागर गुप्ता, सत्यम, प्रिंस, अनुप्रिया इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन
सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के…

नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking