News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ईओ शैलेन्द्र मिश्रा ने यूपी स्थापना दिवस पर लोगो को किया सम्बोधित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 24, 2024  |  7:50 PM

174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ईओ शैलेन्द्र मिश्रा ने यूपी स्थापना दिवस पर लोगो को किया सम्बोधित WhatsApp
Responsive image
  • आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रदेश निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका….पर्यटन संस्कृति,आध्यात्म, कला, साहित्य, स्थापत्य, सहित सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश का सदैव से है विशिष्ट स्थान – शैलेन्द्र मिश्रा,ईओ

कसया।बुधवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने प्रदेश की स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को संबोधित किया।ईओ श्री मिश्रा ने लोगो को स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देकर सम्बोधित करते हुए यूपी स्थापना दिवस के बारे मे विस्तार से जानकारी दिया।ईओ शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि है।आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।भारत के इतिहास, संस्कृति, आध्यात्म, कला, साहित्य, स्थापत्य, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश का सदैव अद्भुत योगदान और विशिष्ट स्थान रहा है।देश का सबसे अधिक आबादी वाला यह राज्य भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।अपने सम्बोधन मे ईओ श्री मिश्रा ने लोगों को स्वच्छता का संदेश देकर जागरूक भी किया।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

पढ़े क्या बोले ईओ शैलेन्द्र मिश्रा

ईओ शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आज 24 जनवरी को यूपी दिवस 75वां स्थापना दिवस मना रहा है. 1950 के पहले उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। दरअसल, 1 अप्रैल 1937 को ब्रिटिश शासन के दौरान संयुक्त प्रांत आगरा और अवध के तौर पर स्थापित किया गया था।ब्रिटिश काल में इसे यूनाइटेड प्रोविंस कहा जाता था. लेकिन 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया. फिर संक्षिप्त में इसका नाम यूपी हो गया।ब्रिटिश दौर में 1902 में नार्थ वेस्ट प्रोविंस का नाम बदल कर यूनाइटेड प्रॉविंस (संयुक्त प्रांत) ऑफ आगरा एंड अवध रखा गया था. 1920 में यहां की राजधानी इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) से बदलकर लखनऊ ट्रांसफर की गई. साल 1947 में यूनाइटेड प्रॉविंस को एक प्रशासनिक इकाई बनाया गया और 2 साल बाद टिहरी गढ़वाल और रामपुर की रियासतों को भी इसमें शामिल किया गया,इसके बाद साल 1950 में यूनाइटेड प्रॉविंस का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया,24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking