News Addaa WhatsApp Group Join करें

sewamitra.up.gov.in/कुशीनगर: सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से मिलेंगी आवश्यक सेवाएं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 5, 2023  |  6:25 PM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
sewamitra.up.gov.in/कुशीनगर: सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से मिलेंगी आवश्यक सेवाएं

कुशीनगर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवामित्र पोर्टल डिजीटल व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं जैसे- इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेण्टर मैकेनिक ड्राईवर, सैलून, पेण्टर, एसी रिपेयर, आर0ओ0 रिपेयर, मैनपावर सर्विसेज, नर्सिंग, टूर एण्ड ट्रेवल्स, लान्ड्री, मोबाइल रिपेयर इत्यादि सर्विसेज प्राप्त कर सकते है अर्थात प्रदेश सरकार ने नागरिकों को अपने द्वार पर ही दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कराने के लिए सेवामित्र पोर्टल को विकसित किया गया है।

आपके लिए और..- इंस्टाग्राम का इश्क पड़ा भारी! 20 दिन की ‘आशिकी’ का...

इन सेवाओं का लाभ सेवामित्र पोर्टल अथवा सेवामित्र मोबाईल एप्लीकेशन या हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर- 155330 के माध्यम से उठाया जा सकता है। सेवामित्र व्यवस्था के अन्तर्गत कौशल प्राप्त युवाओं को सेवा प्रदाता एजेन्सी के माध्यम से स्वावलम्बन का अवसर प्राप्त हो रहा है। सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in पर सेवा प्रदाता फर्म्स एवं कुशल कामगार भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है, जिससे इस व्यवस्था से उन्हें डे वर्क और प्रोजेक्ट वर्क के अन्तर्गत स्टार्टअप के अवसर भी उपलब्ध हो रहे है।

सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से पेशेवरों को डिजीटल प्लेटफार्म के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने और नागरिकों को उचित कीमत पर कौशल प्राप्त कामगारों के माध्यम से सत्यापित सेवाएं प्रदान कर सरकार के आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार करने के अनुरूप है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…

फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking