पिपरा बाजार/कुशीनगर। भाजपा पिपरा बाजार मण्डल की बैठक में पूर्व विधायक दीपलाल ने कहाँ की
अब सभी लोग आगे की तैयारी में जुट जाएं।अब सब कुछ विधानसभा चुनाव है।अब पार्टी पदाधिकारियों का सारा काम विधानसभा चुनाव है सभी अपनी जिम्मेदारी को समझकर काम को आगे बढ़ाएं।अब पार्टी का एकमात्र एजेंडा मिशन-2022 है।
श्री भारती ने पार्टी के सेवा ही संगठन के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर के दौरान भय का माहौल रहा। फिर भाजपा कार्यकर्ता आगे आए रक्तदान करके जनता को राहत देने का प्रयास किया। खाना,कपड़ा,मास्क, सैनिटाइजर बांटकर कोरोना की लड़ाई को आसान बनाया है।यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी हर जरूरतमंद की मदद की जाएगी।इस दौरान जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ला,कार्यालय मंत्री मार्कण्डेय दुबे,मण्डल अध्यक्ष महेशचंद रौनियार,महामंत्री विश्वजीत राय,अनिल राय,नित्यानंद पाण्डेय,धर्मेन्द्र चौबे,राजकुमार गुप्ता,ओमप्रकाश दुबे,राजेश,बालदिश आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…