News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, कामिल एवं फाजिल की परीक्षा 14 मई से 23 मई तक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 11, 2022  |  5:58 PM

579 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, कामिल एवं फाजिल की परीक्षा 14 मई से 23 मई तक
  • जनपद में कुल 6623 छात्र/ छात्राओं हेतु 19 परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा के सकुशल संचालन हेतु केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचल दल किए गए नियुक्त

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित वर्ष 2022 की सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, कामिल एवं फाजिल की वार्षिक परीक्षा दिनांक 14 मई 2022 से 23 मई 2022 के मध्य प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपराहन 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संपन्न होगी।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 6623 छात्र/ छात्राओं हेतु 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उक्त परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, सकुशल, नकल विहीन परीक्षा कराने हेतु अनुदानित मदरसों में कार्यरत प्रधानाचार्य एवं शिक्षक/ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को केंद्र व्यवस्थापक /सह केंद्र व्यवस्थापक/ कक्ष निरीक्षक एवं मदरसा पोर्टल पर छात्र/छात्राओं की उपस्थिति/ अनुपस्थिति ऑनलाइन दर्ज किए जाने तथा खंड शिक्षा अधिकारी पडरौना, दुदही, तमकुही राज, फाजिलनगर, कसया, हाटा, बिशुनपुरा एवं कप्तानगंज को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को सचल दल नियुक्त किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking