कुशीनगर। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर रविंद्रनगर धूस में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन आज स्कूली बच्चों द्वारा किया गया। यह चित्र प्रदर्शनी 17 सितम्बर से आयोजित की गई है जिसका उद्घाटन 17 सितम्बर को विधायक पडरौना मनीष जायसवाल द्वारा किया गया था। प्रदर्शनी का अवलोकन 18 सितम्बर को सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे द्वारा भी किया गया था। आज तीसरे दिन आर0 एस0 एम0 सीनियर सेकंडरी स्कूल बड़गांव कुबेरस्थान के स्कूली छात्रों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और प्रधानमंत्री के जीवन, कार्यो, कर्मठता के बारे में जाना गया।
जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार द्वारा स्कूली बच्चों को प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों ने प्रधानमंत्री से संबंधित प्रश्नों को पूछा। जिला सूचना अधिकारी ने बच्चों की जिज्ञासा को शांत करते हुए पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर दिए।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक किशन श्रीवास्तव व शिक्षक शैलेन्द्र कश्यप भी मौजूद रहे।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…