News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रधानमंत्री  के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन स्कूली बच्चों द्वारा किया गया 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 19, 2022  |  2:20 PM

763 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानमंत्री  के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन स्कूली बच्चों द्वारा किया गया  WhatsApp
कुशीनगर। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर रविंद्रनगर धूस में  प्रधानमंत्री  के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन आज स्कूली बच्चों द्वारा किया गया। यह चित्र प्रदर्शनी 17 सितम्बर से आयोजित की गई है जिसका उद्घाटन 17 सितम्बर को  विधायक पडरौना मनीष जायसवाल द्वारा किया गया था। प्रदर्शनी का अवलोकन 18 सितम्बर को  सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे द्वारा भी किया गया था। आज तीसरे दिन आर0 एस0 एम0 सीनियर सेकंडरी स्कूल बड़गांव कुबेरस्थान  के स्कूली छात्रों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और प्रधानमंत्री  के जीवन, कार्यो, कर्मठता के बारे में जाना गया।
जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार द्वारा स्कूली बच्चों को प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों ने  प्रधानमंत्री से संबंधित प्रश्नों को पूछा। जिला सूचना अधिकारी ने बच्चों की जिज्ञासा को शांत करते हुए पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर दिए।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक किशन श्रीवास्तव व शिक्षक शैलेन्द्र कश्यप भी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking