कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत संग्रहालय द्वारा गुरुवार को विश्व धरोहर सप्ताह 19से 25 नवम्बर के अवसर पर स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के पूर्व अध्यक्ष भिक्षु नन्दरत जी द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि ने कहा कि अपने विरासत और धरोहरों की सुरक्षा तथा संरक्षण करना हम सभी का दायित्व हैं।वे हमें अपने गौरवपूर्ण अतीत का बोध कराती है।प्रदर्शनी में भारत एवं विश्व के प्रमुख स्मारकों जैसे माचू पिचू,चीन की दीवार, रोम का कोलोसियम,मिस्र के पिरामिड, एफिल टावर, लाहौर का मुगल गार्डेन, ताजमहल और देश के विविध धार्मिक स्मारकों, किलों,मकबरों आदि को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया है।दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित मन्दिर एवं राजस्थान के किलों के छायाचित्र विशेष आकर्षण का केंद्र है।प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों में सांस्कृतिक विरासत और स्मारकों की सुरक्षा तथा संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।अतिथियों का स्वागत संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।उक्त प्रदर्शनी दिनांक 25 नवम्बर,2021 तक प्रत्येक कार्यदिवसों में जनसामान्य के अवलोकनार्थ हेतु जारी रहेगी।इस अवसर पर तेज प्रताप शुक्ला, गोविंद, मीरचन्द,प्रमोद,मनोज, शैलेश प्रताप,अवधेश आदि उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…