News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सेवानिवृत एसडीएम महात्मा सिंह के विदाई समारोह का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 1, 2024  |  5:30 PM

157 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सेवानिवृत एसडीएम महात्मा सिंह के विदाई समारोह का हुआ आयोजन

कुशीनगर। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की उपस्थिति में उपजिलाधिकारी महात्मा सिंह का सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

विदाई समारोह के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने उनके अग्रिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी कार्यशैली बेहत प्रशसनीय रही हैं। आपने अनुशासन एवं कर्मठता के साथ लगातार काम करते रहा हैं, जो सभी के अनुकरणीय है। आपकी कर्मठता से प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी आपको आत्मसात करना चाहिए। राजस्व विभाग से कभी कोई रिटायर नहीं होता हैं। आने वाले अग्रिम भविष्य के ढेरो सारी शुभकामनाएं देते हुए उन्हे स्मृति चिन्ह एवं शाल भेट किया। समस्त उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियो द्वारा मार्त्यापण किया गया। सेवानिवृत उप जिलाधिकारी महात्मा सिंह को सम्मानित करते हुए समस्त अधिकारियो ने उनके साथ अपने-अपने किये गये कार्यों एवं अनुभव को साझा गया कहा कि अग्रिम भविष्य में आपका स्वास्थ बेहतर रहे तथा आपका जीवन मंगलमय हो। कहा कि आपकी कार्य शैली बेहद अनुकरनीय हैं। समस्त पटल सहायको ने उनके स्वस्थ व तन्दुरूस्त जीवन की कामना करते हुए जीवन की अगली पारी की शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर एसडीएम महात्मा सिंह ने कहा कि जनपद में जिलाधिकारी कुशीनगर के कुशल नेतृत्व में काम करने का मौका मिला। कुशीनगर के समस्त अधिकारी कर्मचारी हमेशा मेरे स्मृतियो में जीवन्त रहेगें। आप लोगो के साथ किया गया कार्य अनुभव हमेशा मेरी स्मृति पटल पर रेखांकित रहेगा। कुशीनगर में बहुत कुछ सीखने को मिला अन्त में अभार व्यक्त करते हुए समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारियो को अभिवादन सहर्ष स्वीकार किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, समस्त उपजिलाधिकारी गण व्यास नारायण उमराव, हीरालाल, आशुतोष, परितोष मिश्रा, ऋषण पुंडीर, मोहम्मद जफर, विकास चन्द्र, अनिल कुमार यादव, प्रभाकर सिंह,तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह समस्त कलेक्ट्रट पटल सहायक, नाजिर कलेक्ट्रट एवं जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking