News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अपर जिलाधिकारी को सेवानिवृत उपरांत दी गयी विदाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 30, 2023  |  7:53 PM

8 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अपर जिलाधिकारी को सेवानिवृत उपरांत दी गयी विदाई

कुशीनगर।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवी दयाल वर्मा की सेवानिवृत्ति पश्चात आज कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारीगण व कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों तथा राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगणों ने अपर जिलाधिकारी को उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने अपर जिलाधिकारी के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन के बीच तालमेल करने में उनका व्यवहार सराहनीय है। उनके अग्रिम जीवन की शुभकामनाएं देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और जानकारी देने के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहे। उनके स्वस्थ और तंदुरुस्त जीवन की उन्होंने कामना की।इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने कहा कि जिला सैनिक कार्यालय में शहीद स्मारक बनाने के लिए उन्होंने काफी सहयोग दिया तथा इनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। कार्यालय में हमेशा इनकी उपलब्धता रहती थी। अपर जिलाधिकारी के लंबे जीवन व भविष्य की उन्होनें शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी गणों ने अपर जिलाअधिकारी के कार्य शैली व कार्यकाल की सराहना करते हुए उनको उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। अपर जिलाधिकारी के कार्यशैली को अधिकारियों ने अनुकरणीय बताया।

इस अवसर पर समस्त तहसीलदार उप जिलाधिकारीगण, जिला शासकीय अधिवक्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी व कलेक्ट्रेट के स्टाफ व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking