News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भारी ओलावृष्टि से किसानो की फसल बर्बाद, चिंतित हैं किसान l

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 5, 2022  |  6:05 PM

478 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भारी ओलावृष्टि से किसानो की फसल बर्बाद, चिंतित हैं किसान l
  • ओलावृष्टि से बर्बाद किसानो की फसल का शासन- प्रशासन आकलन कर मुआवजा दे -चौधरी शमसुल होदा

कसया/कुशीनगर । जनपद कुशीनगर में बीते रात भारी ओलावृष्टि होने की वजह से किसानों की अपूर्णीय क्षति हुई है। ओलावृष्टि से विधानसभा फाजिलनगर के गाँवो मोहनपुर, चकिया, शंकरपट्टी, इमिलिया, खैरटिया, पकड़ियार, दुल्दुलिया, बेलवां, शेरपुर, भठवां, पचरुखिया आदि सर्वाधिक प्रभावित हुए है। ओलावृष्टि ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। शासन व प्रशासन से किसानों की फसलों की बर्बादी का उचित मुआवजा देने की मांग सपा जिला सचिव चौधरी शमसुल होदा व प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य लखीचन्द यादव ने संयुक्त रूप से किया है। खेतों में लहलहा रही फसलों को देखकर किसानों ने कई सपने बुन लिए थे जिनपर ओलों की मार पड़ गई। १० से १२ गांवों में बारिश के साथ भयंकर ओलावृष्टि ने किसानों के सपनों पर पानी फेर दिया है। अब किसान सर पर हाथ रख कर सरकार से राहत की आस लगाए बैठे हैं। यहां पर सरसों की फसल भारी ओलावृष्टि से खेतों में गिर गई। अब धूप निकलने पर फसलों को सड़ने की संभावना है। वही मटर की फसल में फूल टूट गए। जिससे पैदावार में प्रभावित होगी। इस तरह ओले की मार से गेहूं, टमाटर,अरहर, लहसुन व आलू की फसलों को भारी क्षति हुई है। किसानों का कहना है कि बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल भी ५०% तक बर्बाद हो गई है।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों की क्षति का आकलन करने के लिए मौके पहुंचे सपा जिला सचिव चौधरी समसुल होदा व प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य लखीचंद यादव ने किसानों को सांत्वना देते हुए शासन-प्रशासन से फसलों की क्षति का आंकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking