कुशीनगर। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिलाधिकारी, कुशीनगर महोदय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। माह जनवरी- 2023 के तृतीय बुधवार दिनांक 18 जनवरी 2023 को 11:00 बजे, स्थान- कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जा रहा है ।
उप कृषि निदेशक ने सभी सम्बंधित अधिकारीगण सहित कृषक बंधुओं से अनुरोध किया है कि दिनांक 18 जनवरी 2023 को समय 11:00 बजे, स्थान- कलेक्ट्रेट सभागार में सम्यक सूचनाओ के साथ उपस्थित होने का कष्ट करे.
