News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 16, 2022  |  5:29 PM

1,368 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन सम्पन्न

कुशीनगर। जनपदस्तरीय किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।किसान दिवस में किसानों के द्वारा उठायी गयी विभिन्न समस्याओं में जल जमाव, सिंचाई, धान की सब्सिडी नहीं मिलना, खाद की अनुपलब्धता, फसल बीमा, रैक पॉइंट, बीज की अनुपलब्धता आदि प्रमुख थीं।जिलाधिकारी द्वारा किसानों की समस्याओं से संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षो को समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जहाँ जहाँ जलजमाव की समस्या है.

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

मौके पर जाकर निरीक्षण व वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिए गए। कुछ गांवों में आवारा पशुओं के संदर्भ में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया। कुछ जगहों से खाद की अनुपलब्धता की शिकायत आने पर ए आर कॉपरेटिव को शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए। जनपद में बीजों की किस्म और उपलब्धता के संदर्भ में पूरा विवरण कृषकों को जिला कृषि अधिकारी बी आर मौर्य द्वारा बताया गया। जिलाधिकारी ने जनपद में हल्दी की संभावनाओं को देखते हुए हल्दी की खेती करने वाले कृषक से भी बातचीत की व जनपद में हल्दी प्रसंस्करण प्लांट के बारे में भी जाना।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सभी संबंधित अधिकारी व कृषक प्रतिनिधि तथा कृषकगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking